{"_id":"59d506b94f1c1bc9538b5b1e","slug":"81507133113-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड लगने पर दो सगे भाइयों पर हमला, हाथ तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइड लगने पर दो सगे भाइयों पर हमला, हाथ तोड़ा
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
मोटरसाइकिल से हल्की सी टक्कर लगने पर हुए विवाद के बाद कुछ अराजक तत्वों ने दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों व क्रिकेट के बैट से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में एक युवक की हाथ की हड्डियां टूट गई। जबकि उसके भाई ने भागकर जान बचाई।
घटनाक्रम के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खडंजा कुतुबपुर गांव निवासी शमीम बुधवार को अपने भाई सादाब के साथ लोको मोहल्ले में स्थित अपने पिता के क्लीनिक पर जा रहा था। वह जैसे ही सीमली मोहल्ले में माल गोदाम के निकट पहुंचा, तभी शमीम की बाइक सड़क पार कर रहे एक बच्चे को लग गई। बताया जाता है कि शमीम बाइक रोककर बच्चे को उठाने लगा तभी नजदीक क्रिकेट खेल रहे कुछ युवक लाठी डंडे व क्रिकेट का बैट लेकर मौके पर आ गए तथा उन्होंने बिना जानकारी के शमीम पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। शमीम के भाई सादाब ने मौके से भागकर जान बचाई। हमले में शमीम गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसकी हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। शोर शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर फरार हो गए। इसी बीच ग्रामीणों ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी तथा घायल को पहले लक्सर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रैफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुचीं कोतवाली पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाल टीएस राणा का कहना है कि अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन