फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रैक्टर से सामान चोरी कर भाग रहा चोर पकड़ा

ट्रैक्टर से सामान चोरी कर भाग रहा चोर पकड़ा

Sat, 18 May 2019 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से सामान चोरी कर भाग रहा चोर पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। दिनदहाड़े ट्रैक्टर से सामान चोरी कर रहे आरोपी को चालक ने पकड़ लिया। जबकि एक अन्य आरोपी स्कूटर लेकर फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए आरोपी की जमकर धुनाई कर दी और सामान भी बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रैक्टर चालक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस फरार चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरी ख्वागजीपुर निवासी अमरनाथ सिंह शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर रुड़की आए थे। यहां से सामान खरीदने के बाद उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली नगर निगम पुल के समीप खड़ी कर दी और पास की ही दुकान पर सामान खरीदने लगे। इस बीच दो युवक स्कूटर से पहुंचे। इस बीच एक युवक स्कूटर से उतरा और ट्रैक्टर से सामान चोरी करने लगा। अमरनाथ ही नजर उस पर पड़ी तो वह दौड़कर स्कूटर पर बैठा। इस बीच अमरनाथ ने शोर मचाते हुए पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा स्कूटर लेकर फरार हो गया। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। साथ ही चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। ट्रैक्टर चालक अमरनाथ ने भी कोतवाली पहुंचकर चोर के खिलाफ तहरीर दी। एसआई खजान सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके दोस्त की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed