फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीसरा आरोपी दबोचा

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीसरा आरोपी दबोचा

Wed, 15 May 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीसरा आरोपी दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

वसीम की हत्या के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
रविवार रात साइकिल चोरी के आरोप में मिलाप नगर निवासी वसीम और उसके साथी विशाल पर युवकों ने हमला कर दिया था। उन्होंने दोनों की रॉड और लाठी डंडों से पिटाई कर दी थी। गंभीर घायल वसीम को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। वसीम और विशाल पर बिझौली निवासी शादाब की साइकिल चोरी का आरोप था। पुलिस ने मामले में शादाब, उसके भाई सावेज और शमशाद उर्फ काला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज काला और शादाब को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजन एम्स से शव लेकर पहुंचे और रुड़की-लक्सर मार्ग पर रख जाम लगा दिया था। पुलिस के आश्वासन पर उन्होंने जाम खोला था। वहीं, गंगनहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसी के तहत बुधवार को तीसरे आरोपी बुचड़ी फाटक निवासी महेश प्रसाद डोभाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों की भी पहचान हुई है। इनकी गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed