फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   आईआईटी की छात्रा को परिजनों के सुपुर्द किया

आईआईटी की छात्रा को परिजनों के सुपुर्द किया

Fri, 14 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
आईआईटी की छात्रा को परिजनों के सुपुर्द किया
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

दस दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई आईआईटी रुड़की की छात्रा को पुलिस ने हैदराबाद से ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा डिप्रेशन में होने के कारण बिना किसी को बताए हैदराबाद पहुंच गई थी। वहीं, छात्रा के सकुशल बरामद होने पर पुलिस के साथ ही आईआईटी प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले की रहने वाली दिव्यांग छात्रा ने आईआईटी रुड़की में इसी वर्ष एमटेक में दाखिला लिया था। करीब दस दिन पूर्व छात्रा आईआईटी से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। छात्रा का मोबाइल बंद आने पर परिजनों ने आईआईटी प्रशासन को जानकारी दी थी। आईआईटी प्रशासन ने छात्रा के कमरे में जाकर देखा तो पता चला कि वह लापता है। आईआईटी प्रशासन ने परिजनों को जानकारी देने के साथ ही कोतवाली में छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

साथ ही आसपास, हरिद्वार और ऋषिकेश में उसकी तलाश की। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि छात्रा हैदराबाद में है। इसके बाद पुलिस परिजनों के साथ हैदराबाद पहुंची। यहां छात्रा पुलिस को एक अस्पताल में मिली। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आईआईटी प्रशासन को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed