{"_id":"5b77208642c79246424d5937","slug":"71534533766-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस ने बाइक को रौंदा, युवक की मौत
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर। रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को मोर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस रोडवेज बस की पहचान के लिए हाईवे और आसपास के कैमरों को खंगाल रही है।
सहारनपुर जिले के घुन्ना गांव निवासी अल्ताफ (36) अपनी बाइक से छुटमलपुर से देहरादून जा रहा था। अमानतगढ़ में पीछे से आई तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार अल्ताफ की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि बस उत्तराखंड रोडवेज की थी। घटना के बाद आरोपी चालक बस समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया। एसआई दिनेश जुयाल ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया गया है। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया होटल ढाबों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर बस भी सीज की जाएगी।