{"_id":"5988b2a94f1c1bc7448b46a2","slug":"71502130857-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केल्हणपुर और शेरपुर गांव पर टिकी पुलिस की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केल्हणपुर और शेरपुर गांव पर टिकी पुलिस की जांच
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। चौकीदार चाचा-भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस की जांच केल्हणपुर और शेरपुर गांव पर आकर टिक गई है। पुलिस को शक है कि इन दोनों गांव में ही दोहरे हत्याकांड का राज छिपा है। पुलिस को इस संबंध में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। सोमवार को पुलिस ने दो पूर्व कर्मचारियों सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।
बेलड़ी साल्हापुर गांव में केल्हणपुर गांव रोड पर स्थित उत्तराखंड पंप एंड पाइप के गोदाम के चौकीदार चाचा-भतीजे इंद्र सिंह सैनी एवं मेघराज सिंह सैनी की बदमाशों ने शुक्रवार रात हत्या कर दी थी। हत्याकांड का उस समय पता चला जब एक ट्रक चालक माल लेकर गोदाम में पहुंचा था। गोदाम में किसी प्रकार की कोई लूटपाट नहीं की गई थी। बदमाश सिर्फ सीसी टीवी कैमरे का रिकार्डिंग बॉक्स अपने साथ ले गए थे। जिसके कारण पुलिस इस दोहरे हत्याकांड को रंजिशन मान रही है। साथ ही घटना का अंजाम देने वाला कोई बाहर का गिरोह नहीं है। किसी परिचित ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस पड़ताल में कुछ ऐसी बातें सामने आई हैं, जिनके आधार पर फिलहाल पुलिस की पड़ताल शेरपुर और केल्हणपुर गांव पर आकर टिक गई है। इन दोनों गांव के कई लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। सोमवार को पुलिस ने गोदाम के दो पूर्व कर्मचारियों और शेरपुर गांव के दो ग्रामीणों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सड़क पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर एक आल्टो कार पुलिस को नजर आई है। इस कार की भी पुलिस पड़ताल करा रही है। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि हत्याकांड में जो सुराग हाथ लगे हैं उनकी तह तक पुलिस पहुंचने का प्रयास कर रही है। उम्मीद है कि जल्द हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।