{"_id":"5cdf006dbdec22070460b2dc","slug":"61558118509-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर तमंचा सटाने वाले चार युवकों पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट कर तमंचा सटाने वाले चार युवकों पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। शराब के नशे में धुत होकर एक युवक का रास्ता रोककर गाली गलौच, मारपीट करना और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देना चार युवकों को महंगा पड़ गया। पीड़ित ने लक्सर कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गोवर्धनपुर रोड लक्सर निवासी कपिल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 मई को किसी काम से वह गंनौली गांव गया था। लौटते वक्त रास्ते में लक्सर-खानपुर हाईवे पर एक कंपनी के सामने चार युवक शराब के नशे में धुत खड़े थे। उन्होंने कपिल के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरेापी सुमित कुमार ने तमंचा सटा दिया। अन्य आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और कपिल को आरोपियों के चंगुल से बचाया। कपिल को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार पुत्र विनोद कुमार, अंकुल कुमार पुत्र पीतम सिंह निवासी शाहपुर, बृजेश कुमार पुत्र सतीश निवासी अकोढा, सुमित कुमार पुत्र नरेंद्र निवासी आलमपुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।