फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ससुरालियों पर विवाहिता को बंधक बनाने का आरोप

ससुरालियों पर विवाहिता को बंधक बनाने का आरोप

Sat, 18 May 2019 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
ससुरालियों पर विवाहिता को बंधक बनाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। मायकेवालों ने बेटी के ससुरालियों पर दो साल तक बंधक बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह बेटी से मिलने जाते हैं। लेकिन, मिलने नहीं दिया जाता है। मायकेवालों ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को बंधनमुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सहारनपुर की एक युवती की चार साल पूर्व रुड़की में एक युवक के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालवाले दहेज के लिए बेटी को परेशान करने लगे। उन्होंने बेटी के ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप लगाया कि पिछले दो साल से ससुरालवालों ने उनकी बेटी को बंधक बनाया हुआ है। वह अपनी बेटी से मिलने आते हैं तो उन्हें मिलने नहीं दिया जाता है। आरोप लगाया कि बेटी से मिलने का दबाव बनाने पर ससुरालवाले गाली गलौज और मारपीट करते हैं। शुक्रवार को विवाहिता के मायके पक्ष के लोग बेटी से मिलने गांव पहुंचे थे। आरोप है कि ससुरालवालों ने बेटी से मिलने नहीं दिया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। साथ ही बेटी को बंधनमुक्त कराने की गुहार लगाई। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed