फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट

युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट

Mon, 25 Mar 2019 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। एक गांव में दबंगों ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोपियों ने युवती को घर से बाहर निकालकर सरेराह पिटाई की। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी नहीं मिले।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसके सभी परिवारवाले खेत पर काम करने गए थे। जबकि वह घर पर अकेली थी। इस बीच गांव के दो युवक जबरन घर में घुस आए और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। विरोध करने पर दोनों उसे जबरन घर से बाहर खींचकर ले आए और सरेहाह मारपीट की। शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवकों ने उन्हें भी धमकाया। ग्रामीणों के विरोध करने पर आरोपी मारपीट कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि गांव में पुलिस भेजी गई थी, लेकिन आरोपी घर से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed