{"_id":"5ac66b5b4f1c1bc1618b5bad","slug":"51522953051-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी जवान से ऑनलाइन 84 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्मी जवान से ऑनलाइन 84 हजार की ठगी
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुड़की। आर्मी के एक जवान के खाते से जालसाजों ने 84 हजार रुपये की ठगी करली । मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित को पता चला। आर्मी के जवान की ओर से कोतवाली सिविल लाइंस को तहरीर दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
गोरखपुर निवासी रतन चौरसिया ने कोतवाली सिविल लाइंस को तहरीर देकर बताया कि वह रुड़की में आर्मी में तैनात है। तीन मार्च को उसने जैसे ही सुबह को मोबाइल खोलकर देखा तो उसके मोबाइल पर 84 हजार रुपये की शॉपिग किए जाने की जानकारी का मैसेज था। मैसेज देखकर जवान के होश उड़ गए। उसने जब मामले की जानकारी बैक से की तो उसके खाते में 54 हजार रुपये वापस आ गए। इसके बाद उसने मोबाइल को बंद करके रख दिया । अगले दिन जब उसने मोबाइल खोला तो उसके मोबाइल फोन पर 54 हजार रुपये की शॉपिग किए जाने का मैसेज पड़ा था। इसके बाद उसने मामले की जानकारी अपने अधिकारियों को देने के साथ- साथ कोतवाली सिविल लाइंस को तहरीर देकर अवगत कराया। कोतवाल साधना त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन