फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अंतराज्यीय बाइक चोर गिरोह को धर दबोचा

अंतराज्यीय बाइक चोर गिरोह को धर दबोचा

Mon, 18 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
अंतराज्यीय बाइक चोर गिरोह को धर दबोचा
रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। निशानदेही पर चोरी की गई सात बाइक और एक बाइक का इंजन बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि गिरोह रुड़की, भगवानपुर के अलावा गागलहेड़ी सहारनपुर तथा यमुनानगर से बाइक चोरी करता था। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि इससे पहले सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस भी वाहन चोरों के अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करने के साथ चोरी की कई बाइकें बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि गंगनहर क्षेत्र में बाइक चोरी की रोकथाम एवं बरामदगी के लिए गंगनहर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विगत शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम जैसे ही नेहरू स्टेडियम पर चेकिंग कर रही थी तभी बाइक सवार तीन युवकों को रोक लिया गया। पूछताछ करने पर युवक बाइक के कागज नहीं दिखा पाए। इस पर बाइक के इंजन व चेसिस नंबर की जांच की गई तो यह गंगनहर कोवताली क्षेत्र से पूर्व में हुई बाइक चोरी से मिल गया। इस पर पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोतवाली में लाकर पूछताछ की गई। यहां इन्होंने अपना नाम सुमित कुमार निवासी छांछरेकी थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर, अजय कुमार निवासी बिंडूखड़क थाना झबरेड़ा और श्याम त्यागी निवासी खजूरी थाना झबरेड़ा बताया। पुलिस ने आरोपी युवकों की निशानदेही पर शक्ति विहार रुड़की में तालाब के पास बने खंडहर से चोरी की गई सात मोटरसाइकिलें एवं इंजन बरामद किया है। आरोपियों ने बताया कि वे रुड़की एवं भगवानपुर क्षेत्र के अलावा यूपी के गागलहेड़ी जिला सहारनपुर और यमुनानगर के इलाके से बाइकें चोरी करने के बाद उन्हें बेच देते थे। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


ये रहे पुलिस टीम में शामिल
- कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी, उपनिरीक्षक तस्लीम आरिफ, नवीन पुरोहित, यशवंत खत्री, कांस्टेबल देवेंद्र ममगई, कपिल कुमार, प्रीतम सिंह, विनोद कुमार, पवन कुमार, सहंसरपाल, कुंपाल सिंह एवं धीरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए तो एक दूसरे पर लगाते रहे आरोप
कोतवाली में बाइक चोर गिरोह के खुलासे के बाद आरोपियों को मीडिया के सामने भी पेश किया गया। इस दौरान एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने आरोपियों से पूछताछ की तो खुद को बेकसूर बताते रहे। इतना ही नहीं तीनों आरोपी एक दूसरे पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाते रहे।

-- अंकित गर्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed