फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पति-पत्नी ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

पति-पत्नी ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 16 Feb 2019 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी ने एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

महिला ने पति पर पुत्रवधू से अवैध संबंध रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पति ने भी पत्नी पर आरोप लगाए। शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे दंपति की पुलिस के सामने ही गालीगलौज हो गई। पुलिस ने दोनों को जमकर फटकार लगाई और गालीगलौज करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी, तब जाकर दोनों शांत हुए। बाद में दोनों ने लिखित समझौता कर लिया।

पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी दंपति शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे। यहां महिला ने पति पर आरोप लगाया कि वह अक्सर मारपीट करता है। उसके तीनों बेटों में से दो बेटे बीचबचाव कराने आते हैं तो उनके साथ भी मारपीट करता है। आरोप लगाया कि पति जबरन उसे और उसके दो बेटों को घर से निकालना चाहता है। साथ ही पति के उसके एक बेटे की पत्नी से अवैध संबंध हैं। आरोप है कि इसी वजह से वह उसे और दो बेटों को घर से निकालना चाहता है। दूसरी ओर पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी और दो बेटों ने जबरन मकान कब्जा लिया और उसे व एक बेटे को घर से निकाल दिया है। दोनों के एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने पर माहौल गरमा गया। इस बीच दोनों में गालीगलौज हो गई। पुलिस ने दोनों को जमकर फटकार लगाई और हवालात में बंद करने की चेतावनी दी। इसके बाद दोनों शांत हो गए और अपनी गलती स्वीकारने लगे। बाद में पुलिस ने दोनों को कोतवाली से भगा दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद था। दोनों को घर में बैठकर आपस में सुलह करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed