फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   विवाहिता प्रेमी संग लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार

विवाहिता प्रेमी संग लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार

Thu, 11 Apr 2019 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता प्रेमी संग लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। एक विवाहिता ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पति और रिश्तेदारों ने विवाहिता की आसपास रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन कुछ पता नही लगा। पति ने कोतवाली पहुंचकर पत्नी को तलाशने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक युवक की करीब एक साल पूर्व शादी हुई थी। विवाहिता मंगलवार की रात अचानक लापता हो गई। काफी देर तक वह नजर नहीं आई तो पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी तलाश की। इधर, कमरे में रखी अलमारी खुली थी और जेवर व नकदी गायब थे। पति ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो वह भी बंद आया। पीड़ित पति ने बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। साथ ही एक युवक पर पत्नी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी घर में रखे लाखों के जेवर और हजारों रुपये अपने साथ ले गई है। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जिस युवक पर शक जताया है, उसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed