फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अधिवक्ता हत्याकांड में वाल्मीकि के गुर्गे की तलाश

अधिवक्ता हत्याकांड में वाल्मीकि के गुर्गे की तलाश

Thu, 27 Dec 2018 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता हत्याकांड में वाल्मीकि के गुर्गे की तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

अधिवक्ता कृष्ण गोपाल की हत्या के लिए तमंचा उपलब्ध कराने वाले प्रवीण वाल्मीकि के गुर्गे की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस उसकी तलाश के लिए पश्चिमी यूपी में दबिश दे रही है जबकि एक गुर्गे को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा निवासी अधिवक्ता कृष्ण गोपाल की 21 दिसंबर को दो बदमाशों ने नई बस्ती में गोली मारकर हत्या कर दी थी। फुटेज में पहचान होने के बाद पुलिस ने शेखर निवासी नई बस्ती और आकाश उर्फ गंडासा निवासी पूर्वी अंबर तालाब के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने शेखर और आकाश को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में दोनों ने बताया था कि अधिवक्ता का वाल्मीकि से एक प्लाट को लेकर विवाद था। इसके चलते वह अधिवक्ता की हत्या करवाना चाहता था। इसी बीच उसे पता चला कि शेखर का भी अधिवक्ता से विवाद है। इसके बाद वाल्मीकि ने अपने दो गुर्गों आशीष उर्फ कन्नू और सलमान को शेखर से संपर्क कर अधिवक्ता की हत्या करवाने की बात कही थी। इसके बाद दोनों ने शेखर और आकाश को तमंचा उपलब्ध करवाया था। तमंचा मिलने पर शेखर और आकाश ने अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने बुधवार को वाल्मीकि के गुर्गे आशीष उर्फ कन्नू को धनौरी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया था। लेकिन अभी तक सलमान पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि सलमान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed