{"_id":"5c1142a2bdec22415168926b","slug":"31544635042-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाईवे के गड्ढे बने काल, स्कूटर सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ाईवे के गड्ढे बने काल, स्कूटर सवार की मौत
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बने गड्ढों ने एक स्कूटर सवार की जान ले ली। हाईवे पर बने गड्ढे में स्कूटर गिरने से किसी वाहन ने स्कूटर सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही वाहन की तलाश को आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेड़ी ख्वागजीपुर और हाल निवासी आईआईटी स्थित सामुदायिक केंद्र दीपचंद उर्फ नीटू (40) पुत्र स्व. दीप सिंह मंगलवार की रात आदर्शनगर स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे दीपचंद अपने स्कूटर से शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मलकपुर चुंगी के पास डमडम चौराहे पर पहुंचे तो स्कूटर एक गड्ढे में गिर गया, जिससे वह भी हाईवे पर जा गिरे। इसी दौरान एक वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हाईवे से हटाया। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के भाई यशपाल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसआई ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।
भाजपा नेता की हुई थी मौत
शहर के बीच में मलकपुर चुंगी के पास हाईवे पर गहरे गड्ढे बने हैं, जिनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। गड्ढों में गिरकर टू व्हीलर वाहन चालक घायल हो रहे हैं। मंगलवार की रात भी गड्ढे दीपचंद के लिए काल बन गए। इससे पहले भी शेरपुर गांव के पास एक भाजपा नेता की स्कूटी हाईवे पर बने गड्ढे में गिर गई थी। इससे उन्हें एक वाहन ने कुचल दिया था और उनकी मौत हो गई थी।