{"_id":"5bc8dce2bdec2269c41f4163","slug":"31539890402-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने कराया बेटे और बहु के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने कराया बेटे और बहु के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
जस्सोदरपुर गांव में गाली देने का विरोध करने पर युवक ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी वृद्ध मां और भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने वृद्धा की तहरीर पर उसके बेटे और बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जस्सोदरपुर गांव निवासी हमीदा पत्नी शरीफ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने बड़े बेटे अफजाल के साथ रहती हैं। आरोप है कि बीते दो अक्तूबर उनका बेटा शहजाल नशे में धुत होकर घर पर आया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। वृद्धा का आरोप है कि जब है उससे जान बचाने के लिए वह घर में घुसीं, तो उसने पत्नी के साथ घर का दरवाजा खोल कर उसके साथ मारपीट की। वहीं बीच बचाव करने आए बेटे अफजाल को भी उसने मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल एसी शर्मा ने बताया कि वृद्धा की तहरीर पर शहजाल और उसकी पत्नी साहिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।