फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ...तो बेहोशी की हालत में चाचा-भतीजे को उतारा मौत के घाट

...तो बेहोशी की हालत में चाचा-भतीजे को उतारा मौत के घाट

Mon, 07 Aug 2017 12:00 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
...तो बेहोशी की हालत में चाचा-भतीजे को उतारा मौत के घाट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। पाइप के गोदाम में चौकीदारी करने वाले चाचा-भतीजे की हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। शक पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा जिस तरह से हत्या को अंजाम दिया गया है उससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले किसी परिचित ने उन्हें खाने में कुछ मिलाकर दिया होगा, जिससे वह बेहोश हो गए। उसके बाद वारदात को अंजाम दिया।

बेलड़ी साल्हापुर गांव में केल्हणपुर रोड पर स्थित उत्तराखंड पंप एंड पाइप के गोदाम में चौकीदार इंद्र सिंह सैनी और उसके भतीजे मेघराज सैनी की शुक्रवार रात हत्या कर दी थी। शनिवार को पूरे दिन शेरपुर निवासी पीड़ित परिवार के घर में कोहराम मचा रहा। गांव में चर्चा है जिस तरह दोनों की हत्या को अंजाम दिया गया है उसे देखकर माना जा रहा है कि दोनों ने बदमाशों का कोई विरोध नहीं किया। घटना के तरीके से ऐसा लग रहा है कि रात को कोई चाचा-भतीजे से मिलने कोई परिचित जरूर आए है। उसने दोनों के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। उसे खाने से कुत्ता भी बेहोश हो गया। उसके बाद चाचा-भतीजे की हत्या कर दी होगी। हालांकि पुलिस हत्या की कड़ियां जोड़ने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उधर देर शाम पुलिस ने हत्या में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है तीनों गोदाम के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed