फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   घर में घुसकर नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

घर में घुसकर नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 05 May 2019 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में नौवीं की छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामले सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी और उसके साथी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर दबिश दे रही है। वहीं, मामले में पुलिस ने छात्रा और परिजनों के बयान भी दर्ज किए।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। तीन दिन पूर्व छात्रा अपने घर पर अकेली थी। इस बीच तीन युवक घर में घुस आए। एक युवक ने छात्रा को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध किया तो युवकों ने उसे चुप रहने की धमकी दी। इस बीच छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को अपनी तरफ आता देख युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। साथ ही बताया कि युवक अक्सर उसे परेशान करते हैं। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुऐब, गय्यूर, अनस निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed