{"_id":"5b4b8f2e4f1c1b3f748b4f9b","slug":"201531678510-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा युवक ने धोखे से की दूसरी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादीशुदा युवक ने धोखे से की दूसरी शादी
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला, ब्यूरो
रुड़की। लक्सर निवासी शादीशुदा युवक ने खुद को अविवाहित बताकर रुड़की क्षेत्र की एक युवती से धोखा देकर दूसरी शादी कर ली। युवती को उसके पहले से शादीशुदा होने की सच्चाई पता चला तो उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। परिजन आरोपी युवक को पकड़कर गंगनहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सालियर निवासी एक युवती की शादी करीब दस दिन पहले लक्सर निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के दो दिन बाद युवती को अपने पति के पहले से ही शादीशुदा होने की सच्चाई पता चल गई। युवती ने इसके बारे में पति से पूछा तो उसने मारपीट कर दी। साथ ही यह बात अपने परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच युवती ने अपने परिजनों को मोबाइल पर पति के पहले से ही शादीशुदा होने की जानकारी दी। इस पर परिजन युवक के घर पहुंचे और उसे पकड़कर गंगनहर कोतवाली ले आई। यहां परिजनों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि युवती के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएर्गी।