फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रांसफार्मर लगाकर सुधारी जाएगी विद्युत आपूर्ति की सेहत

ट्रांसफार्मर लगाकर सुधारी जाएगी विद्युत आपूर्ति की सेहत

Fri, 01 Jun 2018 01:07 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर लगाकर सुधारी जाएगी विद्युत आपूर्ति की सेहत
रुड़की। क्षेत्र में आए दिन फाल्ट और लो-वोल्टेज की शिकायत से परेशान ऊर्जा निगम नए ट्रांसफार्मर लगाकर लोगों को राहत देगा। इसके लिए विभाग शहर और आसपास के क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर लगाने जा रहा है। इसके अलावा आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए छह नंबर बिजली घर और सोनालीपुरम बिजली घर को रामनगर फीडर से अंडर ग्राउंड केबल बिछाई जा रही है।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष गर्मी शुरू होते ही क्षेत्र में बिजली की समस्या शुरू हो जाती है। इसके लिए विभागीय अधिकारी ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड पड़ना बताते हैं। अब विभाग ओवरलोड की समस्या को दूर करने के लिए शहर और आसपास के क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर लगाने की कवायद मेें है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के अनुसार सिविल लाइंस, सोनालीपुरम, गणेशपुर, मेन बाजार, आदर्श नगर, पुरानी तहसील, शाहपुर, सफरपुर व आसफनगर समेत दो दर्जन से अधिक क्षेत्रों में 100 से 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं। अधिकतर जगहों पर ट्रांसफार्मर लगाने की अनुमति मिल गई है। इसके अलावा जहां-जहां ट्रांसफार्मर लगाए जाने हैं उन स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। आपूर्ति व्यवस्था बेहतर करने के लिए रामनगर फीडर से छह नंबर बिजली घर व सोनालीपुरम बिजली घर तक अंडर ग्राउंड केबल बिछाई जा रही है। जल्द इसका काम पूरा होगा।
विज्ञापन


जल्द नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। दो बिजली घरों को रामनगर फीडर से अंडर ग्राउंड केबल से जोड़ा जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूप कुमार सैनी, अधिशासी अभियंता नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed