{"_id":"5a414c6c4f1c1b3c3d8bff0b","slug":"201514228844-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली बारी प्रकरण में लोगों के खिलाफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली बारी प्रकरण में लोगों के खिलाफ
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। कलसिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से 21 आरोपियों के खिलाफ बंदूकों और धारदार हथियार से हमला कर जान से मारने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हबीबपुर कुड़ी गांव से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि घटना वाले दिन ही खानपुर थानाध्यक्ष ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
कलसिया गांव में दो दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने गेहूं की सिंचाई कर रहे सिकंदरपुर और शकरपुर मेघा गांव निवासी तीन लोगों को घेरकर धारदार और बंदूकों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने सात लोगों के खिलाफ धारदार और बंदूकों से हमला कर तीन लोगों को जान से मारने की नियत से हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को पीड़ित पक्ष के लक्ष्मीचंद पुत्र रूहला सिंह निवासी सिकंदरपुर की ओर से लोकेश, मनोज, महिपाल, विकास, वेदपाल, वीरेंद्र, अमरीश, जसपाल, लेखपाल, शिवकुमार, रामकुमार, कपिल, बॉबी, धर्मपाल, महेंद्र, ऋषिपाल, गुल्लू निवासी कलसिया सुनील, अश्वनी, चंद्रकिरण निवासी गिद्धावाली और अशोक निवासी हबीबपुर कुड़ी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार के साहब सिंह और रजत और उनका रिश्तेदार यशवीर कलसिया गांव में स्थित गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने धारदार और बंदूकों से लेस होकर उन्हें घेर लिया और रजत को गोली मार दी। साहब सिंह और यशवीर को धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि इसी मामले में थानाध्यक्ष ओर से एक दिन पहले ही लोकेश, मनोज, लोकेश के चाचा निवासी कलसिया, जयप्रीत, कुलदीप, बुधसिंह और सुनील सहित सात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। खानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में नामजद अशोक और विकास को हबीबपुर कुड़ी गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।