फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   तीन तलाक देने की शिकायत पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

तीन तलाक देने की शिकायत पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

Sat, 18 May 2019 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक देने की शिकायत पर पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। रुड़की की एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप है कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वह कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने चेतावनी दी कि यदि इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। महिला ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गंगहनर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक महिला ने प्रेस वार्ता कर कहा कि उसकी शादी गांव के ही एक युवक से चार साल पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति मारपीट करने लगा। आरोप लगाया कि पति जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता था। महिला ने आरोप लगाया कि इस बीच पिछले माह उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसी दौरान उसका पति घर पहुंचा और तीन बार तलाक बोलकर चला गया। उन्होंने इसकी शिकायत गंगनहर कोतवाली पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर वह एसएसपी के पास पहुंची। एसएसपी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया कि पुलिस उसके पति से मिली हुई है और इसलिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला ने चेतावनी दी यदि इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने पर मजबूर होगी। मामले में गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने कहा कि ये पारिवारिक मामला है। इसलिए इस मामले को महिला हेल्पलाइन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed