{"_id":"5cdf0070bdec2207881273c6","slug":"191558118512-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौरासी में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौरासी में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। जौरासी गांव में दो पक्षों में जमकर डंडे और धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों की ओर से दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी गांव में शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दान की रकम के विवाद में मारपीट हुई। इस बीच दोनों पक्षों के लोग हाथों में डंडे और धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे पर वार किया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और माहौल शांत कराया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा। इस दौरान अनीस, भूरा, शहनवाज, आइशा, शमशेर और खुशनसीब घायल हो गए। खुशनसीब की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसआई खजान सिंह चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामले ही जांच की जा रही है।