{"_id":"5cd1cea7bdec2206fc125c39","slug":"191557253799-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! पति बना रहा दुष्कर्म का झूठे आरोप लगाने का दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
साहब! पति बना रहा दुष्कर्म का झूठे आरोप लगाने का दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
उधारी की रकम चुकाने में असमर्थ पति पर महिला ने दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाने का दबाव बनाने आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला ने इनकार किया तो पति न उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला मंगलवार को कोतवाली पहुंची और पति की करतूतों की जानकारी देते हुए फफक पड़ी। महिला ने बताया कि उसके पति ने कई लोगों से करीब 15 लाख की रकम उधार ले रखी है। जिन लोगों से उधारी ली थी, अब वे रकम मांगने घर आ रहे हैं और पति पर दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि पति रकम नहीं चुका पा रहा है तो दबाव डाल रहा है कि वह इन लोगों पर दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाए। दबाव डाल रहा है कि अगर वह दुष्कर्म का आरोप लगाएगी तो वे रकम नहीं देने का समझौता कर लेगा। आरोप है कि झूठे आरोप लगाने से इनकार किया तो पति मारपीट कर रहा है।
मंगलवार को भी एक व्यक्ति अपनी रकम मांगने घर आया तो पति ने दुष्कर्म का झूठा आरोप लगाने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पति की करतूतों को सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। इसके बाद महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामला संगीन है। महिला के पति को कोतवाली बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। साथ ही मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।