{"_id":"5cc49bbebdec220775592b33","slug":"191556388798-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चार साल की बच्ची से छेड़छाड़ पर बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
घर में बिजली की फिटिंग करने आए युवक ने चार साल की मासूम से छेड़छाड़ कर दी। बच्ची के जोर-जोर से रोने पर आरोपी फरार हो गया। घटना से गुस्साए परिजन आसपास के लोगों को लेकर आरोपी की दुकान पर पहुंचे तो वह नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने आरोपी की दुकान में तोड़फोड़ कर उसकी बाइक पर पेट्रोल छिड़कर आग के हवाले कर दिया। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। तनाव की स्थिति को देखते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी, लेकिन वह परिवार समेत फरार हो गया। छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी एक कारोबारी के घर पर माधोपुर निवासी युवक बिजली फिटिंग का काम कर रहा है। उसकी ईमली रोड पर अपनी दुकान है। शनिवार सुबह वह कारोबारी के घर काम करने गया था। इस दौरान घर में कारोबारी, उनकी पत्नी और चार साल की बच्ची थी। कारोबारी और पत्नी घर के कामकाज में लगे थे जबकि बच्ची खेल रही थी। आरोप है कि इसी बीच युवक ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला। कारोबारी और उनकी पत्नी ने बेटी से कारण पूछा तो उसने पूरी बात बताई। कारोबारी ने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। बच्ची से छेड़छाड़ से गुस्साए लोग एकत्र होकर युवक की दुकान पर पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर बाहर खड़ी उसकी बाइक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। तनाव की स्थिति को देखते ही मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने माधोपुर में दबिश दी, लेकिन आरोपी परिवार संग फरार हो गया। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी अली शेर के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है।
...और सुलगने से बच गया शहर
रुड़की। चार साल की मासूम से छेड़छाड़ के बाद उपजे तनाव से शहर एक बार फिर सुलगने की दहलीज पर जा पहुंचा था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और लोगों की सूझबूझ से शहर की फिजा और भाईचारा बिगड़ने से बच गया। लोगों ने आरोपी की हरकत पर गुस्सा दिखाया तो आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए सहनशीलता भी। पुलिस ने भी भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और वे अपने घरों को लौट गए।
विज्ञापन
शनिवार को माधोपुर निवासी आरोपी की हरकत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोपी की हरकत से शहर में तनाव की स्थिति बन गई। लोग सड़कों पर उतर आए और तोड़फोड़ करते हुए बाइक में आग लगा दी। आरोपी की घिनौनी हरकत से एक बार फिर शहर की आबोहवा में नफरत की चिंगारी सुलगने लगी थी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिखाया तो शहर सुलगने से बच गया। पुलिस मुस्तैदी दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भीड़ में शामिल लोगों में गुस्सा था, लेकिन यह भी साफ झलक रहा था कि वे शहर की फिजा नहीं बिगड़ने देंगे। भीड़ में शामिल लोगों ने भाईचारे का संदेश देते हुए माहौल बिगड़ने से बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
मोबाइल भी किया बंद
आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है। साथ ही उसके परिजनों का भी अतापता नहीं है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने परिजनों के साथ अपनी एक रिश्तेदारी में शरण ली है। पुलिस उस रिश्तेदार का पता लगा रही है। साथ ही आरोपी के करीबियों पर भी नजर रख रही है।
बाइक का पंजीकरण दूसरे के नाम
पुलिस ने फूंकी गई आरोपी की बाइक को कोतवाली में खड़ा करवा दिया है। बाइक के रजिस्ट्रेशन की छानबीन की गई तो पता चला कि वह किसी दूसरे के नाम है। इस दौरान पुलिस को बाइक से संबंधित और भी चौंकाने वाली सच्चाई पता चली। दरअसल, आरोपी की बाइक बजाज पल्सर है और रजिस्ट्रेशन नंबर बजाज डिस्कवर का है। पुलिस अब इससे संबंधित जानकारी भी जुटा रही है।
दुकान पर जड़ा ताला
पुलिस ने घटना के बाद आरोपी की दुकान पर ताला जड़ दिया। साथ ही आसपास के लोगों से आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने यह भी जानकारी जुटाई कि आरोपी के साथ दुकान पर कौन-कौन लोग काम करते हैं और वह वर्तमान में वह किसी दूसरी जगह भी बिजली फिटिंग का काम तो नहीं कर रहा था।