फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गला दबाकर महिला की हत्या का प्रयास

गला दबाकर महिला की हत्या का प्रयास

Sat, 20 Apr 2019 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
गला दबाकर महिला की हत्या का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। महिला पर उसके भाई के ससुरालियों ने जानलेवा हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलावस्था में कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। साथ ही भाई की सास समेत दो लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रेमकुंज निवासी महिला के भाई का पत्नी से विवाद चल रहा है। लिहाजा वह बहन के घर रहता है। आरोप है कि शुक्रवार को युवक की बहन बाजार गई थी। लौटते वक्त घर के पास ही भाई की सास और एक अन्य व्यक्ति ने रास्ता रोककर गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। साथ ही गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोप है कि दोनों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर मचाने पर दोनों बाइक से फरार हो गए। घायल महिला को लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया। इसके बाद महिला कोतवाली पहुंची और बताया कि उसके भाई की ससुराल मेरठ में है। ससुराली अक्सर उसे और भाई को जान से मारने की धमकी देते हैं। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed