फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बिजली चोरी में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

बिजली चोरी में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी में नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र के प्रहलादपुर और दल्लावाला गांव में छापा मारकर नौ ग्रामीणों को एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ऊर्जा निगम ने इन दिनों बिजली चोरी करने वाले लोगों खिलाफ अभियान चला रखा है। अभियान के तहत ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मनोज सैनी ने टीम के साथ सबसे पहले खानपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव में छापा मारा। छापे के दौरान टीम ने देखा कि प्रहलादपुर गांव में खुशनसीब, दिलशाद, मांगा पुत्र वहिद एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। टीम ने एलटी लाइन पर डाल रखी कटिया और केबिल को कब्जे में ले लिया। इस दौरान ऊर्जा निगम की टीम की छापामारी से गांव में हडकंप मच गया। इसके बाद टीम ने दल्लावाला गांव में अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने आनंद, ओमकार, नरेंद्र, शिव कुमार, बिट्टू, सतबीर को एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। अवर अभियंता मनोज सैनी ने सभी बिजली चोरी करने के मामले में खानपुर पुलिस को तहरीर दी है। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed