{"_id":"5b4b8f2c4f1c1b3b5a8b4f6f","slug":"191531678508-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ओर फर्जी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ओर फर्जी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि जिला शिक्षा अधिकाररी ने शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी।
एसआईटी की ओर से लक्सर विकासखंड के नवादा मुबारिकपुर में तैनात सहायक अध्यापक अनिल कुमार पुत्र धर्मवीर के प्रमाणपत्रों में भी गड़बड़ी की जांच चल रही थी। जांच के दौरान टीम ने पाया कि शिक्षक अनिल कुमार ने वर्ष 2004 में नौकरी के लिए आवेदन करते समय हरिद्वार जिले का स्थायी निवास और जाति प्रमाणपत्र संलग्न किया था। जांच में दोनों ही प्रमाणपत्र फर्जी निकले हैं। शिक्षक की ओर से जिस क्रमांक से स्थायी निवास प्रमाणपत्र जारी होना दिखाया गया है, वह क्रमांक संख्या राजस्व विभाग के अभिलेखों में नहीं मिला। इसके अलावा भी जाति प्रमाणपत्र के दस्तावेज में भी दर्शाई गई क्रमांक पर शालिनी नामक एक महिला का प्रमाणपत्र जारी होने का मामला सामने आया था। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्म पाल सिंह सैनी ने ं एसआईटी की जांच रिपोर्ट में शिक्षक के प्रमाणपत्र फर्जी पाने पर उसकी सेवा समाप्त कर दी थी। साथ ही उन्होंने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश लक्सर के उप शिक्षा अधिकारी को दिए थे। इस मामले में उप शिक्षा अधिकारी विमला देवी ने शिक्षक के खिलाफ लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली के एसएसआई हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिक्षक अनिल कुमार पुत्र धर्मवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन