{"_id":"59d7be684f1c1bdb538b615f","slug":"191507311208-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बच्चों समेत घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बच्चों समेत घर से निकाला
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने अपने दो बच्चों के साथ मायके पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। बाद में महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी खुर्द गांव निवासी लियाकत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया था कि उसने अपनी बेटी नूरजहां का निकाह कई वर्ष पहले सहारनपुर जनपद के शेखुपुरा में किया था। इस बीच उसने दो बच्चों को भी जन्म दिया था, लेकिन लगभग चार साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई। जिसके बाद उसका दूसरा निकाह हैदर पुत्र वकील हसन से कराया गया। नूरजहां का आरोप है निकाह के बाद से ही उसका पति हैदर व उसके परिवार के लोग उस पर बीस हजार रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। असमर्थता जताने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया। तब परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके से मामले की शिकायत की थी। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ लक्सर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक टीएस राणा ने बताया नूरजहां की तहरीर पर उसके पति हैदर के अलावा जमीर हसन, शमीम बेगम व रौनक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन