फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   उड़नदस्ते ने कार से पकड़ी चार लाख की विदेशी मुद्रा

उड़नदस्ते ने कार से पकड़ी चार लाख की विदेशी मुद्रा

Mon, 01 Apr 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
उड़नदस्ते ने कार से पकड़ी चार लाख की विदेशी मुद्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। चुनाव आयोग के उड़नदस्ते ने एक कार से करीब चार लाख की विदेशी मुद्रा पकड़ी है। इसमें डालर, पाउंड और यूरो शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह करेंसी लंदन से लाई गई थी। उड़नदस्ते ने करेंसी को जब्त करने के बाद मुख्य कोषागार हरिद्वार में जमा करा दिया है। साथ ही जिस व्यक्ति से करेंसी पकड़ी गई है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग की ओर से चुनाव में अवैध धन के इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल के आदेश पर उड़नदस्ते में शामिल प्रभारी मजिस्ट्रेट नितिन सैनी, एएसआई विनोद सिंह रावत, कनिष्ठ सहायक पूरण चंद, कांस्टेबल त्रिभुवन और होमगार्ड आमिर व शुभम रविवार की रात मलकपुर चुंगी के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली से ऋषिकेश जा रही एक संदिग्ध कार दिखाई दी। टीम ने कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से करीब 20 हजार के भारतीय नोट और करीब पौने चार लाख के विदेशी नोट बरामद हुए। बरामद नोटों में अमेरिकी मुद्रा डालर, यूके मुद्रा पाउंड और यूरोप में चलने वाली यूरो मुद्रा शामिल थी। प्रभारी मजिस्ट्रेट नितिन सैनी ने बताया कि कार चालक ने अपना नाम शाहिल चावला निवासी ऋषिकेश बताया। उसका कहना था कि वह एक्सपोर्ट का व्यापार करता है और लंदन से आ रहा है। शाहिल नोटों के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था। इसके बाद नकदी जब्त कर मुख्य कोषागार हरिद्वार में जमा करा दी गई है। अब पुलिस मामले में आगे की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed