फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   छात्रा को मोबाइल फोन पर मिल रही धमकी

छात्रा को मोबाइल फोन पर मिल रही धमकी

Fri, 22 Feb 2019 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को मोबाइल फोन पर मिल रही धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक इंजीनियरिंग कॉलेज की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल कर धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं व्हाट्सएप पर भी धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। घबराई छात्र ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक युवती इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह से उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले अभद्रता की और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा। आरोप है कि कुछ देर बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आई और अश्लील बातें करना लगा। छात्रा ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो वह घर पर आने की धमकी देने लगा। छात्रा ने बताया कि उसने वह नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया तो व्हाट्सएप पर उसी नंबर से अश्लील मैसेज आने लगे। घबराई छात्रा ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिस नंबर से कॉल व मैसेज भेजे गए हैं, उसकी आईडी निकलवाई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed