फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दुकान के कागज चोरी कर बैंक से ऋण लेने का प्रयास

दुकान के कागज चोरी कर बैंक से ऋण लेने का प्रयास

Wed, 12 Dec 2018 10:43 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
दुकान के कागज चोरी कर बैंक से ऋण लेने का प्रयास
रुड़की। दुकानदार के दोस्त ने दुकान के कागज चोरी कर धोखे से बैंक से ऋण लेने का प्रयास किया। मामले की जानकारी दुकानदार को हुई तो उसने बैंक पहुंचकर ऋण नहीं देने की बात कही। साथ ही सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस में शिकायत करने पर दोस्त घर से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गीतांजलि विहार निवासी आकाश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ माह पूर्व उन्होंने सिविल लाइंस क्षेत्र में एक दुकान खरीदी थी। दुकान पर उसके एक दोस्त का भी आना जाना था। वह उसकी गैर मौजूदगी में दुकान पर भी बैठता था। आरोप है कि इसी बीच उसने दुकान के कागजात चोरी कर लिए। साथ ही कागजों पर धोखे से ऋण लेने बैंक पहुंच गया। इस बीच उन्होंने दुकान के कागज गायब देखे तो छानबीन की। कहीं से जानकारी हुई कि युवक बैंक से ऋण लेने के लिए कागज लेकर पहुंचा था। इसके बाद उन्होंने बैंक से जानकारी ली और ऋण नहीं देने की बात कही। साथ ही युवक के घर पहुंचा तो पता चला कि वह कहीं बाहर गया है। इसके बाद आकाश ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed