{"_id":"5cc34856bdec22146b5ee274","slug":"171556301910-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद में इमाम बदलने को लेकर दो पक्षों में पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मस्जिद में इमाम बदलने को लेकर दो पक्षों में पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
मस्जिद में इमाम बदलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने के साथ ही पत्थरबाजी हो गई। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पथराव कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ा। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ निषेधात्मक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकबरपुर ढाढेकी में जुमे की नमाज के बाद मस्जिद के इमाम बदलने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष मौजूदा इमाम को बदलकर अपनी पसंद का इमाम रखे जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया। इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोगों को मामूली चोट भी आई है।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ा। काफी देर बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी चंद्र मोहन सिंह का कहना है कि इमाम बदलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद में किसी को कोई चोट नहीं आई है। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।