फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   फरार गैंगस्टर समेत चोरी के आरोपी का गिरफ्तार

फरार गैंगस्टर समेत चोरी के आरोपी का गिरफ्तार

Tue, 27 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
फरार गैंगस्टर समेत चोरी के आरोपी का गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन

कलियर में छिपे दो बदमाशों को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मुरादाबाद जिले में गैंगस्टर है और दूसरा आरोपी देहारादून के डोईवाला क्षेत्र में चोरी का आरोपी है। दोनों आरोपियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र की पुलिस ने कलियर से गिरफ्तार किया है।

पिरान कलियर में सोमवार की रात को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की मझोला थाने की पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने कलियर थाना पुलिस की मदद से क्षेत्र के एक गेस्ट हाऊस में छापा मारकर दानिश पुत्र मुन्नेलाल निवासी काजीपुर, थाना सिविल लाइंस, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी मझोला थाना क्षेत्र में गैंगस्टर की धारा में वांछित था। आरोपी पर लूट और चोरी के लगभग 11 मुकदमे दर्ज हैं। पिछले करीब तीन माह से कलियर में छिपा था। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में मझोला थाने के एसआई रोहित कुमार और कलियर थाने के एसआई अहसान अली अपनी टीम के साथ शामिल रही। यूपी पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। उधर, देहारादून के डोईवाला थाने की पुलिस ने राजा उर्फ जफर पुत्र यूसुफ निवासी पिरान कलियर को गिरफ्तार किया है। थाना डोईवाला के एसआई मुकेश डिमरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज था। तभी से आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर कलियर से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed