{"_id":"5b8d837a42c792466f4a2b1a","slug":"171536000890-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार और ओवरलोड वाहन दे रहे हादसों को न्यौता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डग्गामार और ओवरलोड वाहन दे रहे हादसों को न्यौता
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भगवानपुर
ओवरलोड और डग्गामार वाहन हादसों का सबब बन रहे है। आलम यह है कि क्षेत्र के आधा दर्जन मार्गों पर ऐसे वाहन बेरोकटोक फर्राटा भर रहे हैं। ये वाहन आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। लेकिन पुलिस और परिवहन विभाग अंजान हैं।
भगवानपुर क्षेत्र के भगवानपुर-सिकरोढ़ा, भगवानपुर-चुड़ियाला, पुहाना-इकबालपुर, भगवानपुर-इमलीखेड़ा, भगवानपुर-गागलहेड़ी, भगवानपुर-छुटमलपुर मार्ग पर डग्गामार वाहनों की भरमार है। आलम यह है कि डग्गामार वाहनों के चालक नियमों को ताक पर रखकर फर्राटा भर रहे हैं। इन सड़कों पर वाहनों की छत पर यात्रियों को देखा जा सकता है। इनकी ओवरलोडिंग से अक्सर हादसे भी हो रहे हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व भगवानपुर-सिकरोढ़ा मार्ग पर एक डग्गामार वाहन पर लटककर यात्रा कर रहा एक व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, पुहाना गांव के पास भी ऐसा ही एक हादसा करीब एक माह पहले हो चुका है। बेलगाम डग्गामार वाहनों की अराजकता के चलते पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी भी संदेह के घेरे में है। क्योंकि भगवानपुर थाना, मंडावर चेक पोस्ट, तेज्जुपुर पुलिस चौकी और पुहाना में भी पुलिस पिकेट के सामने से ये वाहन प्रतिदिन गुजर रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इन वाहनों पर अधिकारियों की कभी नजर नहीं पड़ती है। एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा ने बताया कि जल्द ही ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भगवानपुर के थानाध्यक्ष राजीव चौहान का कहना है कि एक-दो दिन में ओवरलोड और डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।