फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रिटायर्ड इंस्पेक्टर वर्दी में यात्रा करते धरा गया

रिटायर्ड इंस्पेक्टर वर्दी में यात्रा करते धरा गया

Tue, 10 Apr 2018 10:43 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड इंस्पेक्टर वर्दी में यात्रा करते धरा गया

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर को अनाधिकृत तरीके से वर्दी पहनना महंगा पड़ गया। इंस्पेक्टर वर्दी में अहमदाबाद एक्सप्रेस से रुड़की आया था। किराया बचाने के लिए सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने वर्दी पहन रखी थी। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। बुधवार को इंस्पेक्टर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

खजूरी खास दिल्ली निवासी कृष्णा नंदा दिल्ली पुलिस की कम्यूृनिकेशन यूनिट से इंस्पेक्टर के पद से वर्ष 2010 सेवानिवृत हुआ था। मंगलवार को वह पुलिस की वर्दी में दिल्ली से अहमदाबाद एक्सप्रेस से रुड़की आया था। प्लेटफार्म से गुजरते समय जीआरपी के सिपाहियों की नजर रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर पड़ गई। शक होने पर जीआरपी इंस्पेक्टर को चौकी ले आई। इस दौरान जीआरपी ने इंस्पेक्टर से लंबी पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि वह दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त है और किराया बचाने के लिए वर्दी में यात्रा कर रहा था। वह रुड़की के आरटीओ आफिस से कार की नंबर प्लेट लेने आया था। उसकी टाटा सूमो हरिद्वार में किराये पर चलती है। आरोपी के पास टोपी और पुराना पुलिस का आईकार्ड भी मिला है। जीआरपी के एसआई अमित चौधरी ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ पुलिस वर्दी के अनाधिकृत प्रयोग का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही उच्चधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed