फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   किसान पर चाकू से हमला करने पर मुकदमा

किसान पर चाकू से हमला करने पर मुकदमा

Sun, 07 Apr 2019 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
किसान पर चाकू से हमला करने पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। किसान पर एक युवक ने चाकू से हमलाकर उसे घायल कर दिया। चीखें स्थानीय ग्रामीण दौड़े तो आरोपी युवक धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, केहड़ा गांव निवासी गंभीर पुत्र नरेंद्र ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका घर गांव की आबादी से अलग जंगल के निकट है। उसने बताया कि वह विगत तीन अप्रैल को अपने घर से खेत जा रहा था। इसी बीच गांव के एक युवक ने पीछे से गर्दन पर चाकू से वार किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसान को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर सौरभ पुत्र इंद्र निवासी केहड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed