फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   फ्लाइंग स्क्वायड ने कार से पकड़े 1.97 हजार रुपये

फ्लाइंग स्क्वायड ने कार से पकड़े 1.97 हजार रुपये

Tue, 26 Mar 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
फ्लाइंग स्क्वायड ने कार से पकड़े 1.97 हजार रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फ्लाइंग स्क्वायड ने रामनगर कचहरी रोड से एक कार से नकदी बरामद की है। पकड़ी गई धनराशि रुड़की की एक कंपनी की बताई जा रही है। फ्लाइंग स्क्वायड ने कार और नकदी अपने कब्जे में ली है। साथ ही कार सवार दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। इनकम टैक्स विभाग भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली पुलिस और फ्लाइंग स्क्वायड सोमवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि मेरठ से रुड़की काले रंग की एक कार आ रही है, जिसमें दो युवक मोटी रकम ले जा रहे हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट मोहम्मद हामिद हसन, एसआई रविंद्र खत्री समेत सिपाही राहुल कुमार ने टीम के साथ कचहरी रोड पर कार रुकवाई। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार से 1.97 लाख रुपये बरामद हुए। टीम ने कार सवार दोनों युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों मेरठ से रुड़की स्थित एक कंपनी आ रहे थे। दोनों कंपनी में काम करते हैं और कंपनी के काम से ही कैश लेकर आ रहे थे। पुलिस टीम ने कैश लाने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही कैश से संबंधी को दस्तावेज दिखा पाए। इस पर टीम ने कार और कैश दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद फ्लाइंग स्क्वायड ने मामले की जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल को दी। साथ ही कार और कैश तहसील ले गए। यहां मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दी गई। इसके बाद टीम ने जांच की और कैश को तहसील में ही जमा कराया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बताया कि इस संबंध में इनकम टैक्स मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed