फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हाईकोट ने दोनों प्रोफेसरों की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

हाईकोट ने दोनों प्रोफेसरों की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Sun, 06 Jan 2019 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
हाईकोट ने दोनों प्रोफेसरों की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक उच्च शिक्षण संस्थान की दो अलग-अलग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी दो प्रोफेसरों की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने दोनों मामलों में अगली सुनवाई तक पुलिस को गिरफ्तार न करने के आदेश दिए हैं। केस दर्ज होने के बाद दोनों प्रोफेसर गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट चले गए थे, जहां दोनों को कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे मिल गया। वहीं, पुलिस की दोनों मामलों में जांच जारी है।
रुड़की के एक उच्च शिक्षण संस्थान की एक छात्रा ने कुछ दिन पहले डीन, निदेशक समेत छह प्रोफेसरों पर यौन उत्पीड़न व जातीय भेदभाव करने का आरोप लगाया था। इस मामले में एसएसपी ने एसआईटी टीम का गठन कर जांच करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान छात्रा के समर्थन में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस कोतवाली का घेराव किया था। इस बीच एसआईटी की जांच के बाद सिविल लाइंस कोतवाली में दो प्रोफेसरों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। छात्रा के प्रकरण में एससीएसटी आयोग दिल्ली ने संज्ञान लिया था और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी, छात्रा व संस्थान की जांच टीम को तलब किया था। साथ ही सभी के बयान दर्ज किए थे। इस दौरान संस्थान की एक अन्य छात्रा ने पहचान गुप्त रखने की शर्त रखते हुए दो प्रोफेसरों में से एक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न की शिकायत एसएसपी से की थी। एसएसपी ने इस मामले की जांच करवाई थी। इसके बाद एक प्रोफेसर पर दूसरा यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया था। इसी बीच दोनों प्रोफेसर गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट चले गए। दोनों प्रोफेसरों को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक के लिए स्टे मिल गया। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक दोनों प्रोफेसरों की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पुलिस को गिरफ्तारी नहीं करने के आदेश दिए। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों प्रोफेसर गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से स्टे लेकर आए हैं। मामले में पुलिस की ओर से अभी जांच जारी है।
विज्ञापन

शनिवार को नहीं हो सके बयान दर्ज
संस्थान की दूसरी छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में विवेचक महिला दारोगा शनिवार को छात्रा व प्रोफेसर समेत अन्य लोगों के बयान दर्ज करने संस्थान पहुंची, लेकिन शनिवार को संस्थान का अवकाश होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो पाए। विवेचक महिला दारोगा मनसा ध्यानी ने बताया कि शनिवार व रविवार को अवकाश होने पर अब सोमवार को मामले में बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed