फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   समाचार पत्र वितरक से मारपीट, नकदी लूटी

समाचार पत्र वितरक से मारपीट, नकदी लूटी

Tue, 16 Oct 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
समाचार पत्र वितरक से मारपीट, नकदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

समाचार पत्र वितरक से हथियारबंद दो बदमाशों ने मारपीट कर 12 सौ रुपये की नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जंगल की ओर फरार हो गए। घायल ने किसी तरह घर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। साथ ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सिकंदरपुर निवासी सुशील कुमार देहात क्षेत्र में समाचार पत्र बांटते हैं। रोज की तरह सोमवार सुबह करीब पांच बजे वह अपनी बाइक से समाचार पत्र लेने मंगलौर जा रहे थे। अभी वह नाथूखेड़ी गांव से कुछ दूरी पर एक बाग के पास पहुंचे तो दो बदमाशों ने डंडा मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने हथियार दिखाते हुए डंडे से हमला बोल दिया। बुरी तरह मारपीट करने के बाद बदमाशों ने उनकी जेब में रखी करीब 12 सौ रुपये की नकदी छीन ली और जंगल के रास्ते फरार हो गए। लहूलुहान हालत में वह अपने घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही घटना की तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed