फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   विहिता की मौत के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर हत्या का मुकदमा

विहिता की मौत के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर हत्या का मुकदमा

Thu, 04 Jul 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
विहिता की मौत के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर हत्या का मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर। कलियर क्षेत्र के रहमतपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने पति, सास, देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता के पिता कलियर निवासी शेर अली ने बुधवार देर रात पुलिस को दी तहरीर में बताय ाथा कि तैय्यबा की शादी करीब दो वर्ष पहले कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में तौफीक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। करीब दो तीन दिन पहले प्रतिष्ठित लोगों के बीच वार्ता के बाद तैय्यबा को उसकी ससुराल रहमतपुर भेज दिया गया था। लेकिन यहां उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट और थानाध्यक्ष अजय सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया था। विवाहिता के पिता की ओर से पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी गई थी। थानाध्यक्ष अजय सिंह के मुताबिक मृतका के पिता की तहरीर पर पति तौफीक, सास नफीसा, भाभी नसरीन, देवर अनीस, जाना, रईस और शफीक के खिलाफ दहेज हत्या का मुदकमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed