{"_id":"5d13c14c8ebc3e3c8f7a50a4","slug":"156157573811-roorkee-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने पुलिस से लगाई शादी की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने पुलिस से लगाई शादी की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। कोतवाली पहुंचे प्रेमी युगल ने पुलिस से शादी करवाने की गुहार लगाई है। साथ ही प्रार्थनापत्र देकर परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। प्रेमी युगल की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक और युवती का पिछले वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों अलग-अलग कंपनी में नौकरी करते हैं। अब दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन दोनों के परिजन इनकार कर रहे हैं। आरोप है कि मंगलवार को युवती के परिजनों ने युवक के घर पहुंचकर मारपीट कर दी। साथ ही बेटी से मुलाकात करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मारपीट की सूचना युवक ने प्रेमिका को दी। इससे नाराज युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। बुधवार को दोनों कोतवाली पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। साथ ही दोनों ने प्रार्थनापत्र दिया कि वे बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं, लेकिन उनके परिजन इस शादी से नाराज हैं। दोनों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि प्रार्थनापत्र पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।