{"_id":"5d1263988ebc3e3c81678787","slug":"156148621413-roorkee-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में अधिवक्ता का हंगामा, नोकझोंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अस्पताल में अधिवक्ता का हंगामा, नोकझोंक
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। शहर के एक निजी अस्पताल में पत्नी का इलाज कराने गए वकील ने महिला डॉक्टर पर अभद्रता करते हुए छड़ी दिखाते का आरोप लगाया है। आरोप है कि डॉक्टर ने वकील को केबिन से बाहर कर दिया। इस पर दोनों की तीखी नोकझोंक हो गई और अस्पताल में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। वकील ने महिला चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी है।
भगवानपुर के खजूरी गांव निवासी फरमान वकील हैं। मंगलवार दोपहर वह पत्नी को महिला डॉक्टर को दिखाने रुड़की के एक अस्पताल में आए थे। उन्होंने पर्चा बनवाया और अपनी बारी का इंतजार करने लगे। नंबर आया तो वह भी पत्नी के साथ डॉक्टर के केबिन में जाने लगे। आरोप है कि इस पर महिला डॉक्टर ने उन्हें बाहर जाने को कहा। उन्होंने इसका कारण पूछा तो डॉक्टर भड़क उठीं। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने अभद्रता करते हुए उन्हें छड़ी दिखाकर केबिन से बाहर निकाल दिया।
इसे लेकर उनकी डॉक्टर से नोकझोंक हो गई। इससे अस्पताल में हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया। इसके बाद वकील ने कोतवाली पहुंचकर डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, महिला चिकित्सक ने अधिवक्ता के आरोपों को निराधार बताया है।