{"_id":"5d0e71168ebc3e47db700d49","slug":"156122752614-roorkee-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली वॉल पुट्टी बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नकली वॉल पुट्टी बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में एक नामी वॉल पुट्टी निर्माता कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी कर एक फैक्ट्री से नकली पुट्टी के कट्टे बरामद किए हैं। छापेमारी की भनक लगते ही फैक्ट्री मालिक मौके से फरार हो गया जबकि टीम ने फैक्ट्री में काम कर रहे कुछ मजदूरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। साथ ही फैक्ट्री मालिक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कॉपीराइट का केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिष्ठित वाल पुट्टी निर्माता कंपनी बिड़ला की एक टीम शनिवार को गंगनहर कोतवाली पहुंची और पुलिस को रामनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उनकी कंपनी के नाम से नकली पुट्टी बनाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस, कंपनी के अधिकारियों की टीम के साथ औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान फैक्ट्री मालिक को छापेमारी की भनक लग गई और वह टीम के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। इस दौरान टीम ने फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को पकड़ लिया। फैक्ट्री में छानबीन की तो कंपनी के नाम से वॉल पटुट्ी भरे पांच कट्टे मिले। साथ ही कंपनी का टैग छपे हुए करीब 35 कट्टे भी बरामद हुए। टीम ने पूरा माल जब्त कर लिया और गोदाम को सील कर दिया। इसके बाद पुलिस को कंपनी मालिक के खिलाफ तहरीर दी। एसएसआई रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर फैक्ट्री मालिक सलीम के खिलाफ कॉपीराइट का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश की जा रही है। इस दौरान कंपनी की टीम में महेश, दिनकर लाहने, श्याम शामिल रहे।
नकली पुट्टी मामले में दुकानदार पर मुकदमा
भगवानपुर। नकली पुट्टी बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। शुक्रवार को मुंबई की एक कंपनी के अधिकारियों ने भगवानपुर के चुड़ियाला चौक स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर 13 बोरे नकली पुट्टी बरामद किया था। कंपनी के अधिकारी महेश ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मनोज ममागईं का कहना है कि आरोपी दुकानदार मुराद आलम निवासी खेलपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।