{"_id":"5cf41c7abdec220773767547","slug":"155950194317-roorkee-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। ढंडेरा मिलापनगर में पुरानी रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। बाद में दोनों पक्षों के घायलों ने अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराया।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा मिलापनगर में दो पक्षों मेें पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर पहले भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ चुके हैं। रविवार की दोपहर भी दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते देखते कहासुनी हाथापाई और मारपीट में बदल गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आये और जमकर मारपीट करनी शुरू कर दी। इस मारपीट में दोनों पक्ष के लोगों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाए। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। मामले में एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। अभी तक दोनों पक्षों में से किसी की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।