फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चाकू से हमला कर किसान से 18 हजार लूटे

चाकू से हमला कर किसान से 18 हजार लूटे

Tue, 28 May 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला कर किसान से 18 हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। बाड़ीटीप गांव से बाइक सवार लक्सर आ रहे किसान पर दो लोगों ने चाकू से हमलाकर 18 हजार रुपये लूट लिए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हमलावरों के जंगल में तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं नहीं चल सका। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बाड़ीटीप गांव निवासी सरदार अमरजीत सिंह मंगलवार को लक्सर में किसी व्यक्ति को 18 हजार रुपये देने लक्सर जा रहे थे। जैसे ही वह अलावलपुर गांव के पास बाणगंगा नदी के पुल पर पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक ओवरटेक कर रोक ली। जब तक किसान कुछ समझ पाता दोनों युवकों ने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने सरदार अमरजीत सिंह से 18 हजार रुपये लूट लिए। किसान को घायल अवस्था में छोड़ आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सुल्तानपुर चौकी पर दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश में जंगल में कांबिंग की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। उधर, इस बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह ने बताया कि किसान से रुपये लूटने की जानकारी उन्हें मिली है। प्रथम दृष्टया छानबीन में मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed