{"_id":"5ced7c3abdec220781489be1","slug":"15590677547-roorkee-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती के नाम पर ठगी के आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सेना में भर्ती के नाम पर ठगी के आरोपी भेजे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। सेना में भर्ती कराने के नाम पर एक युवक से लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
मूलरूप से बिहार और हाल निवासी ढंडेरा के अजीत सिंह ने शनिवार को एक सब्जी विक्रेता पर सेना में भर्ती कराने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगने का आरोप लगाया था। आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसे झांसा दिया। उसे बताया गया था कि उसकी सेना के अधिकारियों से जान पहचान है। वह उसे सेना में भर्ती करवा देंगे। आरोप है कि चारों ने अजीत को एक फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपा था। फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर अजीत ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि चारों ने रकम वापस करने से इनकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी राहुल निवासी टोडा कल्याणपुर और अनिल निवासी ग्राम पनियाला को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने बताया था कि उनके साथ दो और लोग शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन दोनों फरार हो गए। एसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, गिरफ्तार दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।