{"_id":"5ced7c2abdec220775594eac","slug":"155906773813-roorkee-news49","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के आदेश दरकिनार, सिपाही ने नहीं छोड़ा थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसएसपी के आदेश दरकिनार, सिपाही ने नहीं छोड़ा थाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला। बुग्गावाला थाने के जिस सिपाही को एसएसपी ने शिकायत पर लाइन हाजिर करते हुए हरिद्वार पुलिस लाइन में आमद कराने के आदेश दिए थे, वह एसएसपी के आदेश को दरकिनार कर बुग्गावाला थाने में ही डेरा डाले हुए है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या एसएसपी के आदेश एसओ और सिपाही के लिए कोई मायने नहीं रखते हैं। इस मामले में एसओ जल्द ही सिपाही रवाना करने की बात कह रहे हैं तो एसएसपी मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
बुग्गावाला थाने में तैनात सिपाही मनोज यादव को एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर ने शिकायत मिलने पर 22 मई को लाइन हाजिर कर दिया था। एसएसपी को शिकायत मिल रही थी कि सिपाही मनोज यादव ड्यूटी में अनुशासनहीनता बरत रहा है। साथ ही अवैध उगाही की भी एसएसपी को शिकायत मिल रही थी। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह बाद भी सिपाही ने हरिद्वार लाइन में अपनी आमद नहीं कराई है। सिपाही ने अभी भी बुग्गावाला थाने में डेरा डाल रखा है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों में चर्चा है कि एसएसपी के आदेश को दरकिनार कर सिपाही थाना नहीं छोड़ रहा है। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार एसएसपी के आदेश के बाद भी सिपाही थाना क्यों नहीं छोड़ रहा है।
...तो सिपाही को बचाने के चल रहे प्रयास
सिपाही के एक सप्ताह बाद भी लाइन हाजिर होने के बाद थाने में ही डेरा डालने पर कयास लगाए जा रहे हैं कि सिपाही को कार्रवाई से बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सिपाही की बुग्गावाला थाने में ही तैनाती रहे, इसे लेकर कुछ लोग सिफारिश कर रहे हैं। इसके चलते सिपाही थाना नहीं छोड़ रहा है। वहीं मामले में एसओ नंदकिशोर ग्वाड़ी का कहना है कि जल्द ही सिपाही की रवानगी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं अभी अवकाश पर चल रहा हूं। अगर ऐसा है तो जानकारी ली जाएगी। जानकारी के बाद आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
-जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी, एसएसपी