{"_id":"5cdb0440bdec220710357b8f","slug":"151557857344-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने बुग्गावाला में पांच स्टोन क्रशर सीज किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रशासन ने बुग्गावाला में पांच स्टोन क्रशर सीज किए
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला/भगवानपुर
प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के आरोप में पांच स्टोन क्रशर सीज कर दिए। पांचों स्टोन क्रशर पर मानकों के विपरीत खनन किया जा गया था।
पिछले कुछ दिनों ने शिकायत मिल रही थी कि बुग्गावाला क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध खनन किया जा रहा है। पिछले सप्ताह अवैध खनन को लेकर ग्रामीण और खनन माफिया भी आमने सामने आ गए थे। मंगलवार दोपहर भगवानपुर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय और खनन विभाग के उपनिदेशक दिनेश कुमार टीम के साथ बुग्गावाला पहुंचे। इस दौरान नदियों की हालत देख अधिकारी दंग रह गए। कई जगह 20 फीट से अधिक गहरे गड्ढे किए गए थे। नदियों का सीना चीरकर मानकों के विपरीत खनन किया गया था। इसके बाद टीम ने कई स्टोन क्रशरों पर छापेमारी की। यहां अवैध खनन के साथ ही एनजीटी के नियमों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। स्टोन क्रशर परिसरों में न तो चाहरदीवारी की गई थी और न ही अन्य मानकों का पालन किया जा रहा था। प्रशासन की छापेमारी से स्टोन क्रशर संचालकों में खलबली मच गई। कार्रवाई से बचने के लिए वे इधर उधर फोन घनघनाने लगे, लेकिन टीम ने महान स्टोन क्रशर, राज स्टोन क्रशर, नीलकंठ स्टोन क्रशर, सिद्धांत स्टोन क्रशर और लक्ष्मी स्टोन क्रशर को सीज किया। टीम में तहसीलदार सुशीला कोठियाल भी थीं।
लंबे समय से बुग्गावाला क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। मंगलवार को छापेमारी में मानकों के विपरीत खनन पाए जाने पर पांच स्टोन क्रशरों को सीज कर दिया गया। अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
-संतोष कुमार पांडेय, एसडीएम, भगवानपुर
आईडी सीज करने के आदेश
स्टोन क्रशरों के पास आईडी नामक एक बुक होती है, जिससे स्टोन क्रशर खनन सामग्री बेचते समय रवन्ना जारी करते हैं। एसडीएम ने बताया कि अधिकारियों को आदेश दिए गए है कि पांचों स्टोन क्रशरों की आईडी सीज की जाए ताकि ये खनन सामग्री न बेच सकें।
सीसीटीवी भी चालू नहीं
जिलाधिकारी दीपक रावत ने सभी स्टोन क्रशरों को सख्ती से निर्देश दिए गए थे कि स्टोन क्रशरों के गेट पर सीसीटीवी कैमरे चालू होने चाहिए ताकि पता चल सके कि कितनी खनन सामग्री आ रही है और कितनेे की निकासी हो रही है, लेकिन स्टोन क्रशर संचालक इसका पालन नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को भी निरीक्षण के दौरान स्टोन क्रशरों पर सीसीटीवी कैमरे बंद मिले।