फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एआरटीओ कर्मचारी के खाते से उड़ाए ढाई लाख

एआरटीओ कर्मचारी के खाते से उड़ाए ढाई लाख

Sun, 24 Mar 2019 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
एआरटीओ कर्मचारी के खाते से उड़ाए ढाई लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। साइबर शातिरों ने एआरटीओ में तैनात एक कर्मचारी के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर कर्मचारी के होश उड़ गए। आननफानन बैंक पहुंचकर उन्होंने अपना एटीएम ब्लॉक कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी राकेश कुमार की वर्तमान में पिथौरागढ़ जिले में एआरटीओ कार्यालय में तैनाती है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया था। साथ ही बताया था कि उनके बैंक खाते और एटीएम कार्ड में कुछ गड़बड़ी हो गई है। इसमें संशोधन के लिए उन्हें अपने बैंक खाते और एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी देनी होगी। झांसे में आकर उन्होंने बैंक संबंधी जानकारी दे दी थी। इसके बाद उनके खाते से करीब 2 लाख 43 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसकी होने जानकारी होने पर कर्मचारी के होश उड़ गए। उन्होंने बैंक पहुंचकर जानकारी ली, जहां पता चला कि उनके खाते से यह रकम निकाली गई है। इस पर उन्होंने अपने बैंक की सभी सुविधाएं ब्लॉक कराई और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह रकम किसने और कहां से निकाली है, इसकी जांच के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। जल्द ही खुलासा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed